Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शाजापुर जिला पुलिस बदमाशों के लिए काल बनी, 500 पुलिसकर्मियों की बड़ी कार्यवाही : NN81

 शाजापुर जिला पुलिस बदमाशों के लिए काल बनी, 500 पुलिसकर्मियों की बड़ी कार्यवाही




जिले में एसपी यशपाल राजपूत के मार्गदर्शन व नेतृत्व में जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त की गयी। एएसपी टी.एस.बघेल ने बताया कि पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं चौकी प्रभारीगण हमराह बल के साथ पुलिस जिले में गश्त कर कार्यवाही की गई है। एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबधी एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपी, स्थाई वांरटी, गिरफ्तारी वांरटी एवं निगरानी बदमाशों की चैकिंग, डेरों में दबिश आदि कार्यवाही विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी हैं।




एसपी श्री राजपूत ने बताया कि गश्त के दौरान वारंटीयो के निवास स्थान एवं संभावित अन्य स्थानों पर तलाश एवं दबिश दी गयी। जिसमें थाना कोतवाली क्षेत्र में कुल 06 स्थाई, 11 गिरफ्तारी, थाना लालघाटी क्षेत्र में 01 स्थायी, 04 गिरफ्तारी, थाना मक्सी में कुल 05 स्थायी, 01 ईनामी (अनिस खां), 12 गिरफ्तारी, थाना सुनेरा में कुल 05 स्थाई, 03 गिरफ्तारी, थाना मो०बडोदिया में कुल 04 स्थाई, 04 गिरफ्तारी, थाना बेरछा में कुल 04 स्थाई, 04 गिरफ्तारी, थाना सुंदरसी 01 स्थायी, 04 गिरफ्तारी, थाना सलसलाई में कुल 03 स्थाई, 10 गिरफ्तारी, थाना शुजालपुर सिटी में 02 स्थायी, शुजालपुर मण्डी 02 स्थायी 09 गिरफ्तारी, थाना अकोदिया 02 स्थाई, 03 गिरफ्तारी तथा थाना कालापीपल में 03 स्थाई, 07 गिरफ्तारी व थान अ०अडोदिया 05 गिरफ्तारी वारंटीयों को अलग-अगल टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया। 




एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि विभिन्न अपराधिक मामलों में वांछित कुल 119 वारंटीयों / आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है तथा कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबंधी एंव अन्य मामलों में खोली गयी 101 निगरानी बदमाश 31 गुण्डा तथा 46 जिलाबदर की चैकिंग भी रात्रि में की गयी है। चैकिंग के दौरान कई अन्य स्थानों एवं डेरो पर भी तलाशी एंव दबिश दी गयी है। 




उन्हाैने बताया कि जिलें में लम्बे समय से फरार बदमाशों, अपराधियों की धरपकड़ करने में पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की है और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगीं। - यह रहे शामिल:- कॉम्बिंग गश्त ड्युटी में एएसपी टी०एस० बघेल के नेतृत्व में तथा गश्त में राजपत्रित अधिकारी अ.अ.पु शुजालपुर, अ.अ.पु बेरछा, अ.अ.पु शाजापुर थाना प्रभारी मक्सी, कोतवाली, लालघाटी, सुनेरा, मो० बडोदिया, सलसलाई अकोदिया, शुजालपुर मण्डी, शुजालपुर सिटी, सुन्दरसी, बेरछाा, अ०बडोदिया, कालापीपल व थाना यातायात एवं चौकी प्रभारी गुलाना, दुपाडा, तिलावद व पोलाय चौकी थाना ईकाई का बल गश्त में ड्युटी पर रहें।




कॉम्बिंग गश्त की उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बेरछा त्रिलोक सिहं पंवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेरछा, सुंदरसी, सलसलाई एंव प्रभारी एसडीओपी शुजालपुर  पिंटु बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना शुजालपुर सिटी, शुजालपुर मण्डी, अकोदिया, अ०बडोदिया, कालापीपल एंव एसडीओपी शाजापुर थाना प्रभारी कोतवाली, लालघाटी, मक्सी, सुनेरा, मो०बडोदिया एवं थाना प्रभारी यातायात, महिला थाना एवं थाना प्रभारी अजाक एवं हमराह बल द्वारा कॉम्बिंग गश्त ड्यूटी की जाकर कार्यवाही में शामील रहें। एसपी यशपाल राजपूत द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने पर पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी ।







शाजापुर से संवाददाता राजकुमार धाकड़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes