Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मन की बात सुनने भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों का इस्तेमाल, जनता के सवालों से बचने के लिए AAP नेताओं को हिरासत में लिया गया : शिव पोटाई - NN81

 

लोकेशन - अंतागढ़, जिला -कांकेर छत्तीसगढ़।

संवाददाता - विक्रम सिंह भण्डारी 

     News Nation 81


मन की बात सुनने भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों का इस्तेमाल, जनता के सवालों से बचने के लिए AAP नेताओं को हिरासत में लिया गया : शिव पोटाई 


अंतागढ़। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चों को लाए जाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं अध्यक्ष बस्तर लोकसभा नरेन्द्र नाग ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।


नरेन्द्र नाग ने कहा कि जब स्कूली बच्चों की तिमाही परीक्षाएं सिर पर हैं, तब उन्हें राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करना शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को बताना चाहिए कि बच्चों को कार्यक्रम में लाने का आदेश किसने दिया और उनकी पढ़ाई व परीक्षा की तैयारी का जिम्मेदार कौन है।


उन्होंने कहा कि अंतागढ़-नारायणपुर सड़क की बदहाल स्थिति, भारी वाहनों से सड़क को हो रहे नुकसान, स्कूलों के सामने सुरक्षा, स्थानीय बेरोजगारों को खनन परियोजनाओं में रोजगार, क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं तथा खनन से जुड़े CSR और DMF की राशि के पारदर्शी उपयोग जैसे सवाल जनता लगातार उठा रही है।


सुनहेर हिड़को ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की साय सरकार आम आदमी पार्टी के सवालों से डरती है, इसलिए जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय प्रशासनिक दबाव का सहारा लिया जा रहा है।


काला झंडा दिखाने की सूचना के बाद 30 AAP नेताओं को घरों से उठाने का आरोप


आम आदमी पार्टी कांकेर जिला महासचिव शिव पोटाई ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराने की घोषणा के बाद प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के करीब 30 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों से उठाकर अलग-अलग थानों में रखा और उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।


यूथ विंग जिला अध्यक्ष बारसु हुपेंडी के अनुसार, कार्यकर्ताओं को करीब दोपहर 3 बजे रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन को अपने काम पर भरोसा है तो विपक्ष के शांतिपूर्ण सवालों और लोकतांत्रिक विरोध से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि मोबाइल जब्त करना, नेताओं को अलग-अलग थानों में रखना और घरों से उठाकर ले जाना लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास है। आम आदमी पार्टी ऐसे दबाव से पीछे नहीं हटेगी और क्षेत्र की जनता के मुद्दे लगातार उठाती रहेगी।


AAP की प्रमुख मांगें


आम आदमी पार्टी ने सरकार के सामने प्रमुख रूप से मांग रखी है कि—


1. अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग सहित क्षेत्र की जर्जर सड़कों का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कराया जाए और भारी खनन वाहनों से सड़क को होने वाले नुकसान पर प्रभावी नियंत्रण हो।

2. खनन क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए तथा बाहरी लोगों की नियुक्तियों पर पारदर्शी व्यवस्था लागू हो।

3. रावघाट सहित क्षेत्र की सभी खनन परियोजनाओं में CSR और DMF की राशि का ग्रामवार एवं कार्यवार सार्वजनिक हिसाब दिया जाए।

4. खनन प्रभावित गांवों में स्कूल, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।

5. स्कूली बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए ले जाने की व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।

6. शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध करने वाले AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने और मोबाइल जब्त करने की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

7. जनता और विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सरकार सार्वजनिक संवाद और पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

आप वरिष्ठ नेता राजा परवेज खान ने कहा कि जनता की सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और खनिज संपदा से जुड़े सवालों का जवाब गिरफ्तारी या दबाव से नहीं, बल्कि काम और पारदर्शिता से देना होगा उपस्थित  सुनहेर हिड़को ब्लॉक अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उइके राजेश हुपेंडी राजनाथ पोटाई चैनु मण्डावी बृजलाल आचला ब्लॉक सचिव सुरेंद्र कड़ियाम ब्लॉक उपध्यक्ष सनाकू मण्डावी किशोर कोवाची राधे धुर्वा सुबेसिंह उसेंडी लखन तेता ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मण्डावी मुकेश आदि 


— नरेन्द्र नाग

प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़


— शिव पोटाई

जिला महासचिव, कांकेर

आम आदमी पार्टी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes