Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मंदसौर-नीमच में मोबाइल पर अचानक बजा सायरन, लोगों में मची हलचल...........NN81





 नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन के साथ आपदा चेतावनी अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट बजते ही कई ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और कुछ
लोगों ने अपने मोबाइल तक बंद कर दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह भारत सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग का इमरजेंसी वार्निंग सिस्टम है। ऐसे अलर्ट मिलने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है।

🌩️ मौसम विभाग की चेतावनी अगले कुछ घंटों में मंदसौर, नीमच एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

⚠️ नागरिकों से अपील • सुरक्षित स्थान पर रहें

• पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहें

• मोबाइल फोन चार्ज रखें

• पानी की टंकियां भर लें

• मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहें



संवाददाता कृष्णपाल जाट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes