Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

PM आवास योजना में "गोंदिया" चौथी बार राज्य में प्रथम, प्रत्येक जरूरतमंद को आवास मिलें यही हमारा संकल्प- विधायक विनोद अग्रवाल,....NN81




पांच सालों में अबतक 44 हजार ग्रामीणों को आवास का लाभ, रेती वाटप में भी गोंदिया ने दर्ज किया अव्वल 

इसके अलावा 43 हजार ग्रामीणों को पीएम आवास का लाभ दिलाने के प्रयास तेज, सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण

: ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद नागरिकों को आवास योजना का लाभ मिले, उनके सपनो का आशियाना हो, इसे लेकर गोंदिया के विधायक निरतंर प्रयास कर रहे है। इसी का प्रतिफल है पांच सालों में अबतक 44 हजार ग्रामीण लाभार्थियों को  प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ। खासबात तो ये है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में गोंदिया ने पूरे राज्य में चौथी बार प्रथम क्रमांक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।


विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, मेरे विधायकी कार्यकाल के पूर्व गोंदिया में मात्र 5 हजार ग्रामीणों को इसका लाभ मिल पाया था, परंतु हमनें वर्तमान स्थितियों को देख पांच साल में कई गुना आवास मंजूर कराने का प्रयास किया। आज उसी का प्रतिफल है हम आवास योजना का लाभ दिलाने में राज्य में प्रथम श्रेणी में है।


विधायक श्री अग्रवाल ने आगे कहा, आवास मंजूरी के साथ ही आवास निर्माण के लिए लगने वाली रेती को हमनें 5 ब्रास रेती पर रॉयल्टी पर छूट देकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 2024-2025 में 4996 लाभार्थियों को 16 हजार 685 ब्रास रेती देकर गोंदिया ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है।


महा आवास अभियान 2023-24 के अंतर्गत घोषित राज्य स्तरीय पुरस्कारों में गोंदिया जिले ने पूरे महाराष्ट्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने और अपनी सफलता की परंपरा को चौथी बार बरकरार रखने पर 15 मई, 2026 को सतारा में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त होने जा रहा है जो जिले के लिए सम्मान और गौरव पूर्ण है।


इस सफलता में प्रशासन और पंचायत समिति सभापति और पदाधिकारी व ग्रामीण विकास प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लगातार चौथे वर्ष राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करना एक बड़ी जिम्मेदारी है, और हम भविष्य में भी इस सफलता की परंपरा को बनाए रखने के लिए और जरूरतमंद नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने का प्रयास करेंगे।


इसके अलावा 43 हजार ग्रामीणों को आवासीय योजना का लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही शेष जरूरतमंदो को इसका लाभ मिले इसके प्रयास तेज है।

*सऺवाददाता*

 मुमताज अली सैय्यद

 जिला गोदिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes