गरौठा। मंगलवार को नगर पंचायत गरौठा के समस्त पार्षदगण एवं नगरवासियों ने ऊर्जा मंत्री ए.के. सिंह के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाए जाने की मांग की गई।
पार्षदों और नगरवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों से आम जनता में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि इन मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से अत्यधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही मीटर रीडिंग में त्रुटियां और बिजली आपूर्ति से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं।
नगरवासियों ने ज्ञापन के जरिए मांग की कि स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। इस दौरान दीपक गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, फजल अहमद, शहनाज हारून खा , गीता देवी पटेल , ममता देवी ,राजेंद्र कुमार, भारती अग्रवाल , दृगपाल सिंह पटेल ,,संजय आर्य, जगदीश सागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता - संजय रिछारिया
