*माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर* के निर्देशानुसार *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय* के नेतृत्व में सहायक उप जेल नारायणपुर में बंदियों के परिजनों को विधिक जानकारी एवं प्रक्रियात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु जेल प्रशासन सहयोग एवं समयवन से उप जेल नारायणपुर के मुलाकाती क्षेत्रों में विधिक सहायता हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसका उद्देश्य बंदियों के परिजन/आश्रितों को बंदियों से मुलाकात करने एवं बंदियों की समस्या की जानकारी ली जाकर परिजनों को हेल्प डेस्क के माध्यम से मुलाकात की प्रकिया, आवश्यक दस्तावेज, निःशुल्क विधिक सहायता, जमानत प्रकरण की स्थिति, अपील प्रस्तुत किये जाने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज, आवेदन संबंधी जानकारी तथा अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में सरल एवं सुगम मार्गदर्शन प्रदान किया जाना है।
उक्त विधिक सहायता हेल्प डेस्क में आम आदमी एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहातया प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उक्त हेल्प डेस्क में पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालिंटियर /अधिकार मित्र नियुक्त है, जो बंदियों एवं उनके परिजनों/ आश्रितों को विधिक सलाह, सहायता संबंधी जीमार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ मुलाकात प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना है। जिसका लाभ सिधे बंदियों एवं उनके परिजन/आश्रितों को जेल मुलाकाती क्षेत्र में पहुँच सके।
संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्ह
