कोंडागांव, 25 अप्रैल 2026/* राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय के नेतृत्व में श्री सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता एवं अधिकार मित्र रंजन बैध, लोकेश यादव के द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न पेशों (वृत्तियों) की गरीमा को सम्मान देना तथा नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोगो को वित्तीय रूप से सुरक्षित और सशक्त बनाने में मदद करता है। इस दौरान विधिक साक्षरता शिविर में जनसंवाद सत्र एवं निःशुल्क विधिक परामर्श जैसी गतिविधियां आयोजित की गई इस कार्यक्रम में छात्राएं बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिये।
इस अवसर पर सुरेन्द्र भट्ट अधिवक्ता ने बताया कि धन के प्रबंधन, बचत, निवेश और ऋण के बारे के संबंध में समाज के प्रत्येक वर्ग को विधिक जानकारी प्राप्त होनी चाहिए जिससे वे अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें और अन्याय के विरूद्ध आवाज उठा सके। वित्तीय साक्षरता यह लोगों को वित्तीय रूप से सुनिश्चित बनाने में मदद करता है कई संकटो और वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। साथ ही छात्राओं के प्रति विधिक जागरूकता लाने हेतु उनके अधिकारों को बताते हुए बालिकाओं के लिए बनी कानूनी संरक्षण, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट अधिनियम तथा निःशुल्क विधिक सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
