Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बरगी में पंचायती राज स्थापना दिवस मनाया गया । ...... NN81



बरगी में महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने वाली , गावो को उनके अधिकार प्रदान कर अंतिम छोर के व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने ग्राम के ही लोगों नियम कानून के दायरे में रहकर उन्हें मजबूत कर ग्रामों को सर्वशक्तिशाली बनने वाली योजना  पंचायती राज का गठन योजना के स्थापना दिवस पर आज श्री शंकर मंदिर मढिया में पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष कमला पटेल में संयोजन में एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, पंचायती राज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मोना कौरव, संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेक  अवस्थी ओर जिला पंचायत  के उपाध्यक्ष विवेक पटेल की विशिष्ट उपस्थिति में मनाया गया कार्यक्रम के प्रथम चरण में  पंचायती राज के जनक महात्मा गांधी ओर उसे अमली जामा पहनाने वाले युवाओं के प्रेरणा श्रोत राजीव गांधी जी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया तदोपरांत  अतिथियों का स्वागत  राजेश चौकसे, सुरेंद्र श्रीपाल, मुन्नी बाई उईके, उमा धुर्वे, राजा साहू, हीरा पटेल शैलेश पटेल मूलचंद साहू, सुरेंद्र श्रीपाल द्वारा किया गया । बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने  महात्मा गांधी की इस परिकल्पना को  अमली जामा पहनाया ओर पंच , सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत के सदस्यों को अपने अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकार प्रदान किए ओर प्रतिनिधियों ने इसका जमकर लाभ भी अपने क्षेत्रों में लिया ।वही संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर कांग्रेस ने ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाया तो वही भाजपा ने शासन प्रशासन की इस मजबूत कड़ी को कमजोर करने का कार्य किया ।उन्होंने बताया कि आज आप जाकर देखिए कि पंचायतों के क्या हाल हो रहे है ।ग्रामों के विकास के लिए न कोई बड़ी योजनाएं है न ही कोई आर्थिक मदद । वहीं विवेक अवस्थी ने कहा कि आज यदि पंचायतों को हजार दो हजार के काम भी करना हो तो उसमें परेशानी का सामना करना पड़ता उन्होंने उपस्थित पंचायतों के प्रतिनिधियों से कहा कि पुन कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से पूरे अधिकार उन्हें प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को पंचायती राज के पूरे अधिकारों को पाने की लिए संकल्प भी दिलाया ।कार्यक्रम को अन्य वक्ता बमबम तिवारी संतोष मिश्रा बबलू राजपूत ने भी संबोधित किया । बैठक में गौरीधनकर उपाध्याय,कुंवर पटेल, बेनी आर्म विजय राजपूत  आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन रघु चौधरी ने किया ।

निर्मल विश्वकर्मा बरगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes