Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सालेकसा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का होगा आयोजन - NN81



 दिनेश मानकर 

सालेकसा / महाराष्ट्र

 तालुका पत्रकार संगठन सालेकसा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल, शनिवार को सुबह 10:00 बजे एक भव्य एवं बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तालुका पत्रकार संगठन कार्यालय, मनोहरभाई पटेल कॉलेज के सामने आयोजित होगा।

कार्यक्रम में आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र के आमदार संजय पुराम के विशेष प्रयत्नों से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान, पत्रकारिता रजत पुरस्कार वितरण तथा नवनिर्वाचित नगर पंचायत सालेकसा के पदाधिकारियों का सत्कार भी किया जाएगा।

इस अवसर पर गडचिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. नामदेवराव किरसान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि उद्घाटन आमदार संजय पुराम के हाथों संपन्न होगा। प्रमुख अतिथियों में लांजी विधानसभा क्षेत्र के आमदार राजकुमार कर्राहे सहित जिला परिषद सदस्य विमल कटरे, छाया नागपुरे, गीता लिल्हारे, वंदना कटरे, पंचायत समिति सालेकसा की सभापति विना कटरे, एम.बी. पटेल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. जैन तथा वनपरिक्षेत्र अधिकारी रमेश घुटके उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य निःशुल्क रोग निदान शिविर, जांच एवं परामर्श सेवा रहेगा, जिसका संचालन रानी अवंतीबाई मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गोंदिया के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। इस शिविर में गैस्ट्रो, लिवर एवं इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. राजु माहुले, डॉ. श्वेतल माहुले एवं डॉ. रवि मौर्या अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को निःशुल्क जांच, परामर्श के साथ दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

इसके साथ ही नागपुर के लाइफलाइन ब्लड बैंक द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्याध्यक्ष गुनाराम मेहर, अध्यक्ष प्रकाश टेंभरे, उपाध्यक्ष संजय बारसे, सचिव गुलशन बनोठे, कोषाध्यक्ष यशवंत शेंडे, सहसचिव रवि सोनवाने, सदस्य दिनेश मानकर ,हरिहर पाथोडे, किशोर वालदे ,महेंद्र रंगारी ,राजकुमार मच्छिरके, अमित वैद्य, मुमताज अली सैयद तथा कानूनी सलाहकार रामकुमार लिल्हारे  सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

तालुका पत्रकार संगठन ने तहसील के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने एवं रक्तदान कर समाजसेवा में योगदान देने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes