Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत् ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित :-NN81



नारायणपुर, 20 फरवरी 2026// महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों, किशोर-किशोरियों एवं जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है तथा इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे बाल विवाह की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकता ,ग्राम पंचायत के सचिव या संबंधित थाने एवं टोल फ्री नंबर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में फोन कर विभाग को दें सकते हैं। इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने एवं न होने देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला समूहों की सदस्याएं, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विभाग द्वारा जनजागरूकता हेतु पांपलेट वितरण एवं संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes