Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ विदाई समारोह का आयोजन: NN81


न्यूज़ नेशनल 81

पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


पिड़ावा क्षेत्र के कोटड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सुल्तानी ने की, जबकि ग्राम पंचायत प्रशासक हरिराम गोचर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिका विद्यालय के संस्था प्रधान संजय जैन, पूर्व सरपंच धीरज सिंह सिसोदिया, दिलीप देशपांडे, जीएसएस अध्यक्ष नीलकमल त्रिवेदी, उपसरपंच श्रवण सिंह, समाजसेवी कृपाल सिंह, आयुर्वेद विभाग एवं आंगनबाड़ी स्टाफ, विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य चिन्मय शास्त्री द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम से प्रसन्न होकर जीएसएस अध्यक्ष नीलकमल त्रिवेदी ने विद्यालय विकास हेतु 3100 रुपये की राशि प्रदान की, वहीं ग्राम पंचायत प्रशासक हरिराम गोचर ने दोनों विद्यालयों के विकास के लिए 2100 रुपये की राशि भेंट की।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता नेहा जैन द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes