अपहृता की दस्तयाबी हेतु पूर्व में जारी किया गया था पांच हजार रुपए राशि इनाम की उद्घोषणा
पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मुस्कान के अपहृत नाबालिक बालक- बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया था उसी तारतम्य में दिनांक 02/08/2024 को फरियादी के द्वारा थाना पवई में ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है जिसकी सूचना पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 306/24 धारा 137(2) BNS के तहत अपराध पंजीकृत किया गया था । प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधित होने से पन्ना पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रकरण में गंभीरता से विवेचना करने हेतु निर्देशित किया गया था । अपहर्ता की कोई जानकारी न मिलने पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना के द्वारा जुलाई 2025 में पांच हजार रुपए इनाम राशि की इनाम उद्घोषणा की गई थी । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में अपहर्ता की तलाश पतारसी के लगातार प्रयास किए गए । पुलिस द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप अपहर्ता को दिनांक 16/02/2026 को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है एवं पीड़िता के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है । बालिका के वापस मिलने पर परिजनों के द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। पन्ना पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम के उत्साह वर्धन हेतु पूर्व में उद्घोषित इनाम राशि को देने की घोषणा की गई है।
महत्वपूर्ण भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक 433 अंजनी तिवारी , प्रधान आरक्षक 495 विनोद कुमार , वाहन चालक आरक्षक मणिराज बागरी, महिला आरक्षक विनीति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
रोशनी आनंद वि. सिंह पन्ना
