न्यूज नेशन 81 संवाददाता
मोतिलाल गोयल तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश
मालवा माटी के संत परम पूज्य संत पंडित कमल किशोर जी के श्रीमुख से हो रही कथा ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और संस्कारों की अलख जगा दी।
कथा के दौरान संत पंडित कमल किशोर ने समाज को नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने एवं उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।
संत श्री ने अपने प्रवचन में कहा, बीज से बड़ा फल होता है और पाप से बड़ा उसका परिणाम होता है।
उन्होंने माता-पिता के सम्मान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी संतान को अपने माता-पिता से अलग होने का विचार नहीं करना चाहिए, क्योंकि प्रकृति का नियम है कि समय आने पर संतान का जीवन स्वत: स्वतंत्र हो जाता है
।उन्होंने संदेश दिया कि बेटे को पढ़ाई-लिखाई और करियर देने से पहले अच्छे संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है।
पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन, आरती और प्रसादी वितरण का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहभागिता कर रहे हैं।
