छात्रों को नवाचार के साथ शिक्षा नव भारत की आवश्यकता _ श्रीमती ललित किशोरी
सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एजुकेशन (सी.ई.ई) के विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम में विप्रो फाउंडेशन के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट पर पाटन विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला (बी.एम.वाय) पाटन जिला दुर्ग के पांच छात्रों एवं एक गाइड शिक्षिका को 31 जनवरी को बेंगलुरु में सम्मानित किया गया। शिक्षिका श्रीमती ललित किशोरी साहू के निर्देशन में विद्यालय के छात्रों_ कुमारी संध्या साहू, कुमारी भूमिका निषाद,एनिश पटेल, गिरेन्द्र साहू और चंदन विश्वकर्मा ने कचरा प्रबंधन एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सेंटर ऑफ एन्वायरमेंट एजुकेशन लखनऊ को रिपोर्ट भेजी गई थी जहां से इसे राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन हेतु बेंगलुरु भेजा गया। इसके पश्चात् इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया जिसके लिए मार्गदर्शक शिक्षक व पांच छात्रों को विप्रो फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। 28 से 31 जनवरी के बीच अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सी.ई.ओ अनुराग बेहर और ई.सी.जी के ग्लोबल हेड और विप्रो फाउंडेशन मैनेजिंग ट्रस्टी पी.एस.नारायण की मौजूदगी में प्रमाण पत्र, विद्यालय को पचास हजार रुपए की धनराशि व शिक्षक और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण किट प्रदान की गई। शिक्षिका श्रीमती ललित किशोरी साहू ने बताया कि पूरे देश के लगभग दो हजार प्रोजेक्ट में से राष्ट्रीय स्तर पर 25 प्रोजेक्ट का चयन हुआ है जिसमें से एकमात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला (बी.एम.वाय) का चयन हुआ है।यह पूरे राज्य एवं दुर्ग जिले सहित पाटन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है|
विशेष उपलब्धि :-
संस्था के प्राचार्य श्रीमती मंजू शुक्ला एवं ललित किशोरी साहू (व्याख्याता) गाइड शिक्षिका के निर्देशन में एवं छात्रों के सहयोग से यह उपलब्धि विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित हुई।विगत दो वर्षों से इस विद्यालय का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। विद्यालय ही नहीं पूरे राज्य के लिए यह बड़ी सफलता है। विद्यालय व बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय एवं छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।।।।
