Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जिला चार सुपर जोन में बंटा: NN81

 


अमरोहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन और 71 सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।


सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।


महाशिवरात्रि का पर्व जिले में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से मां गंगा का जल लेकर अमरोहा जिले से होकर गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है, जबकि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

आने वाले एक सप्ताह में हरिद्वार से कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला तेज होने की संभावना है, जिससे पूरा जिला ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से शिवमय हो जाएगा। भीड़ और यातायात को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes