Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अहिवारा क्षेत्र के विद्यालयों का डीईओ द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, लापरवाही पर नाराज़गी: NN81

 

जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ. ग.)

समाचार


दुर्ग, 16 फरवरी 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम  योजना के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में आगामी 16 से 25 फरवरी तक भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित 21 बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।

डीईओ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गिरहोला, पीएम  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहिवारा, जामुल, बालाजीनगर, पीएम  प्राथमिक विद्यालय जरवाय, बालाजीनगर, बानबरद तथा शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला गिरहोला, अहिवारा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला गिरहोला में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति तथा शिक्षकों के स्टाफ रूम में बैठे पाए जाने पर डीईओ ने नाराज़गी जताई। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अहिवारा में व्याख्याता रीता प्रधान और रेखा साहू अनुपस्थित पाए गए। कन्या पूर्व माध्यमिक शाला अहिवारा में शिक्षक पीतांबर शर्मा अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थित प्रधान पाठक एम.ए. खान अपने कक्ष में मोबाइल देखते पाए गए। कई विद्यालयों में विद्यार्थी परिसर में इधर-उधर घूमते नजर आए। इन सभी मामलों में डीईओ ने संबंधितों को कड़ी समझाईश दी तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

पीएम  प्राथमिक शाला जरवाय में मध्यान्ह भोजन के दौरान परिसर में बीमार कुत्तों की मौजूदगी पर उन्होंने प्रभारी शिक्षक को फटकार लगाते हुए आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं पीएम  प्राथमिक शाला बालाजीनगर में निर्माण सामग्री (गिट्टी, रेत) बिखरी मिलने और परिसर में गंदगी पाए जाने पर प्रधान पाठक को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। डीईओ ने सभी संस्था प्रमुखों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एमबीयू, आपार, वीएसके, जाति प्रमाण पत्र एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की भी जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes