आमासेल । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरदा जिले की तहसील सिराली के ग्राम आमासेल में श्रद्धा और सेवा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। ग्रामवासियों द्वारा 70 किलो साबूदाने की खिचड़ी बनाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में वितरित की गई।
यह प्रसादी ग्राम आमासेल स्थित खेड़ापति हनुमान जी मंदिर के पास वितरित की गई। विशेष रूप से वे श्रद्धालु जो गुप्तेश्वर मंदिर चारुवा में जल चढ़ाने जा रहे थे, उन्हें ग्रामवासियों ने रोक-रोक कर खिचड़ी की प्रसादी दी। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने ग्रामवासियों के इस सेवा भाव की सराहना की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष मागुले सहित केनु दोगने, बालकृष्ण माछले, सुमित माछले, मयूर बोधा, परमानंद दोगने, अंकित बंड, मोनू दोगने, ऐश्वर्या भारद्वाज, धीरज काजवे, राजू सेठ, तरुण इंगले, राज दोगने, गौतम माछले, आयुष दोगने, संदीप दोगने, अक्षय उपाध्याय एवं धीरज बोघा सहित ग्राम के अनेक युवाओं का विशेष सहयोग रहा।
ग्रामवासियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। आयोजन से पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
संवाददाता अनिल मालवीय जिला हरदा एमपी से
