Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोल्हापुर जिला परिषद चुनाव के लिए खामगांव से 300 होमगार्ड रवाना:NN81

 

खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र 

आज 4 फरवरी 2026 को खामगांव से कोल्हापुर के जिला परिषद चुनाव के लिए लगभग 300 होमगार्ड रवाना किए गए हैं यह होमगार्ड महाराष्ट्र परिवहन महामंडल के 6 बसों से रवाना किए गए हैं इन 6 वर्षों में एक-एक पुलिस कर्मचारियों को भी रवाना किया गया है जिला होमगार्ड कार्यालय खामगांव के द्वारा खामगांव तहसील के संघटन के तालुका समादेशक महेंद्र रोहन कर के मार्गदर्शन तथा देखरेख में खामगांव एवं शेगाव यूनिट से 300 होमगार्ड जिसमें प्रकाश दांडगे , संतोष गवई , राजू लांडगे , संतोष गाठे , प्रकाश पथरकर आदि का समावेश है होमगार्ड के कहने के अनुसार प्रत्येक होमगार्ड को₹1300 प्रतिदिन मानधन दिया जाता है लेकिन दिवाली के पक्ष से आज तक उन्हें मानधन नहीं दिया गया लगभग प्रत्येक होमगार्ड के 50-50 हजार रुपए मिलनी चाहिए थे लेकिन लगभग 6 महीना से उन्हें मानधन नहीं दिया गया फिर भी वे चुनाव के काम के लिए तथा अन्य कामों के लिए शासन को ड्यूटी करते हुए सहयोग दे रहे हैं शासन ने उन्हें जल्द ही मानधन अदा कर देना चाहिए ताकि वह भविष्य में भी शासन को सहयोग देंगे


मोहम्मद फारूक खामगांव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes