Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आवासीय पोटाकेबिन आश्रम बालाटिकरा में छात्रा झुलसी, 11 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं :-NN81




छिन्दगढ़। आवासीय पोटाकेबिन आश्रम बालाटिकरा में मध्याह्न भोजन बनाते समय गरम खिचड़ी ऊपर गिरने से 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना 7 फरवरी 2026 की बताई जा रही है, लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय दो छात्राएं एवं तीन भृत्य मध्याह्न भोजन बना रहे थे। बताया जा रहा है कि भोजन कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण बच्चों से ही खाना बनवाया जा रहा था। इसी दौरान गरम खिचड़ी ऊपर आ जाने से छात्रा कु. जीया नाग (पिता – श्री तमें नाग) के दोनों हाथ व पैर गंभीर रूप से झुलस गए।


घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम पोटाकेबिन पहुंचे और घायल छात्रा से मुलाकात की। वर्तमान में छात्रा का उपचार पोटाकेबिन में ही कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिम्मेदार प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।


जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माड़वी हिड़मा ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि भोजन कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति थी, तो वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। बच्चों से खाना बनवाना नियमों के विरुद्ध है और यह प्रशासन की भी बड़ी चूक है।


घटना को लेकर अब तक किसी प्रकार की विभागीय जांच या कार्रवाई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा घायल छात्रा को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


जिला ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes