लोकेशन- लिधौरा टीकमगढ़ (m.p.)
रिपोर्टर अंकित सिंह राजपूत
लिधौरा पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है।
सोमवती अहिरवार ने लिधोरा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25-26 जनवरी 2026 की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगद ₹38,000 की चोरी कर ले गए थे।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा और SDOP जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
थाना प्रभारी लिधोरा संदीप चौधरी और उनकी टीम ने संदेही आरोपियों की पहचान कर दबिश देकर पूछताछ की। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दीवार के माध्यम से घर में प्रवेश कर बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगद ₹6,000 चोरी की थी।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक अहिरवार, पिता: हरिराम अहिरवार, उम्र 20 वर्ष, प्रमोद अहिरवार, पिता: राघव अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, और एक बाल अपराधी निवासी ग्राम खरों शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है।
इस मामले में अपराध क्रमांक 24/26, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत विवेचना आरंभ की गई है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा, "टीकमगढ़ पुलिस जिले में सुरक्षा, शांति और जनविश्वास बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।"
