लोकेशन झाँसी
रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार
तेजपुरा खेल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबॉल (पुरुष) आमंत्रण टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक राय, प्रबंध निदेशक आसरा बिल्डर्स के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती भारती आर्य (ब्लॉक प्रमुख बंगरा), राजकांतेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख चिरगांव), डॉ. वी.के. निरंजन, इंजीनियर सुरेश निरंजन, देवेंद्र पटेल (प्रधान, बुढ़िया) एवं मुस्तफा खान उपस्थित रहे।
शुभारंभ से पूर्व अतिथियों ने स्व. विवेक निरंजन के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं, क्योंकि खेल से मन और मस्तिष्क का विकास होता है। कार्यक्रम अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से खेलना आवश्यक है। वहीं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती भारती आर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
🏐 मैच परिणाम
टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रोमांचक मैच देखने को मिले —
🔹 पहला मैच: आर्मी सिग्नल कोर बनाम पानीपत (हरियाणा)
➡️ पानीपत (हरियाणा) ने 25-18, 25-19 से सीधे सेटों में आर्मी सिग्नल कोर को हराया।
🔹 दूसरा मैच: विवेक निरंजन खेल अकादमी बनाम जौनपुर
➡️ जौनपुर ने 25-20, 24-26, 25-19 से मुकाबला जीत लिया।
🔹 तीसरा मैच: पानीपत (हरियाणा) बनाम प्रयागराज हॉस्टल
➡️ प्रयागराज हॉस्टल ने 25-20, 25-20 से सीधे सेटों में हरियाणा को पराजित किया।
इन मुकाबलों में प्रयागराज हॉस्टल और जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि आर्मी सिग्नल कोर और पानीपत (हरियाणा) को हार का सामना करना पड़ा।
🏐 टीमें और अधिकारी
टूर्नामेंट में औरंगाबाद (महाराष्ट्र), पानीपत (हरियाणा), बिहार, पंजाब, विवेक निरंजन खेल अकादमी, आर्मी सिग्नल कोर, प्रयागराज हॉस्टल एवं जौनपुर सहित कई राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।
निर्णायक के रूप में सतीश कंचन, धीरेंद्र यादव, राज किशोर तिवारी, बद्री प्रसाद एवं राजेश पटेल की भूमिका रही।
कार्यक्रम में गुलजारीलाल निरंजन, विनोद निरंजन, बसंत निरंजन, दलपत सिंह, भज्जू अहिरवार, सचिन तिवारी, अवधेश प्रताप सिंह, बालकिशन निरंजन, मातादीन निरंजन, प्रयाग दास निरंजन, लक्ष्मी प्रसाद निरंजन, रानू चौबे, हिमांशु चौबे, भोले, जानकी, बनारसी बाबू, सौरभ निरंजन, पप्पू सेन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामकिशन निरंजन एवं अवधेश निरंजन ने किया, जबकि आभार बृजेंद्र चौबे एवं विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव पवन सरावगी ने व्यक्त किया
