Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खेरान–बरा आश्रम मार्ग का नवनीकरण शुरू, एक माह में मिलेगा राहत का रास्ता - NN81


 राजस्थान 

रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर 

राजसमन्द 

कुंभलगढ़ क्षेत्र के खेरान से बरा आश्रम जाने वाले मार्ग के नवनीकरण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर किया गया। यह सड़क और पुलिया बीते मानसून में हुई अतिवृष्टि के चलते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे बरा आश्रम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिलान्यास पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह झाला द्वारा किया गया । झाला ने बताया की  लंबे समय से मांग के बाद अब इस मार्ग के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

इस दौरान वार्ड पंच पन्ना सिंह, तेज सिंह, मोहन सिंह, हजारी सिंह, हीरा सिंह, ठेकेदार बाल कृष्ण सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया का भी नवनीकरण किया जाएगा, जिससे भविष्य में बारिश के दौरान आवागमन बाधित नहीं होगा।


कार्यदायी संस्था के अनुसार यह सड़क करीब एक माह में पूरी कर ली जाएगी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद बरा आश्रम जाने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय ग्रामीणों और वाहनों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने विधायक राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बनने से दैनिक आवागमन के साथ धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes