पत्रकार दिन निमित्त टीवी और डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की विशेष सभा संपन्न
खामगांव:- टी वी आण्ड डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट असोसिएशन बुलढ़ाणा की ओर से मराठी पत्रकार दिनानिमित्त स्थानीय सर्किट हाऊस में आज 6 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय सभा का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष फहीम देशमुख ने की इस अवसर प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद फारूक सर एवं एबीपी माझा के जिला प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार संदीप शुक्ला मंच पर विराजमान थे कार्यक्रम की शुरुआत
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर एवं तानुबाई बिर्जे की प्रतिमा को अभिवादन किया गया इसके पश्चात अध्यक्ष एवं प्रमुख अतिथि तथा उपस्थित सभी पत्रकार भाइयों का गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया गया इस अवसर मोहम्मद फारूक सर संदीप शुक्ला जी ने अपने मनोगत व्यक्त किए इस अवसर उपस्थित पत्रकार भाइयों ने अपने-अपने सुझाव पेश किए खास तौर पर इंश्योरेंस मेडिकल कार्ड पत्रकार भाइयों के लिए कार्यशाला का आयोजन करना पत्रकार भाइयों के लिए विशेष रूप से ड्रेस कोड पर भी चर्चा की गई अपने अध्यक्ष के भाषण में फहीम देशमुख ने उपरोक्त सभी सुझाव पर सहमति जताते हुए आगामी दिनों में विविध कार्यक्रम लेने का भी आश्वासन दिया कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल खंडारे ने तथा आभार प्रदर्शन अमोल गावंडे ने किया कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात अध्यक्ष फहीम देशमुख की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी इस अवसर मोहम्मद रियाज , कुणाल देशपांडे , संतोष करें, संतोष तायडे, पुरुषोत्तम भातुरकर , रवि सेगोकर समीर शेख , सचिन ठाकरे आदि पत्रकार भाई प्रमुखता से उपस्थित थे

