संवाददाता - गजेंद्र पटेल
लोकेशन- जिला मंडला
अंजनियां। मंडला जिले के शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजान की जंयती पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान पर आधारित यह कार्यक्रम पर मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार सिंगौर द्वारा गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजान के पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हए रामानुजन के गणित विषय मेे आमूल्य योगदान के कारण शासन द्वारा 2011 में औपचारिक रूप से इसकी शुरूआत हुई और तब से ही 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में यह आयोजन संचालित किया जा रहा ।इस संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कडी में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने श्रीनिवास रामानुजान द्वारा गणित के क्षेत्र मेें उपलब्धियों पर विशेष रूप से जोऱ डालते हए गणित के महत्व को उजागर भी किया गया है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वैदिक गणित का वैशिष्टय" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सहभागिता की । इस प्रतियोगिता में कु.महिमा पटेल (प्रथम) , सुधा झारिया (द्वितीय), एवं लक्ष्मी कशार को (तृतीय) स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सील्ड प्रदान कर विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
