Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मजदूर नेता नरहरि देव सिंह पर हमला, आक्रोशित समर्थकों और मजदूरों ने किया थाने का घेराव, पुलिस आश्वासन के बाद बनी सहमति। NN81


राजस्थान राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हिंदुस्तान जिंक मजदूर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरहरी देव सिंह राठौड़ पर कुछ हमलावरों ने लाठी-तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में नरहरि देव सिंह की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई वही वह भी घायल हो गए । नरहरि देव सिंह ने रेलमगरा खाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित मजदूर नेता नरहरि देव सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से निजी कार्य से रेलमगरा आ रहे थे, तभी मेहन्दुरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में बेहड़ा खेड़ा गांव से पहले मुख्य सड़क पर एक काली स्कॉर्पियो ने उनकी कार को आड़े लगाकर रोक लिया।

इसके बाद स्कॉर्पियो से उतरे करीब पांच बदमाशों ने लाठी, तलवार व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ, दाहिने पैर, बाएं हाथ की उंगलियों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।


पीड़ित ने हमला करने वालों के बारे में बताया


पीड़ित सिंह ने बताया कि हमलावरों में से वह प्रकाश बराला निवासी राजपुरा को पहचानता है, जबकि अन्य को सामने आने पर पहचान सकता है। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।


घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने दरीबा कस्बे में बाजार बंद करवा दिए। वहीं बड़ी संख्या में हिंदुस्तान जिंक की तीनों औद्योगिक इकाई के मजदूर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी नरहरि देव सिंह के समर्थन में थाने पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। नाथद्वारा डिप्टी शिप्रा राजावत भी मौके पर पहुंची। उन्होंने आक्रोशित प्रदर्शनकारियों से समझाइश की और जल्द सभी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


उधर, श्री राजपूत करणी सेना राजसमंद जिला अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह मोयना ने कहा की हिंदुस्तान जिंक ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष नरहरिदेव सिंह राठौड़ पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाकर उनकी अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर उन पर बुलडोजर चलाया जाए । जिला अध्यक्ष मोयना ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है की यूनियन उपाध्यक्ष नरहरि देव सिंह को निजी सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए एवं आरोपियों के विरुद्ध अविलंब कठोर कार्यवाही की जाए ,जिससे कानून का इकबाल बना रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा समय रहते कार्यवाही नहीं करने पर सर्व समाज को साथ लेकर जिला मुख्यालय पर भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।


इनका कहना है....

मजदूर नेता नरहरि देव सिंह पर हमला प्रकरण में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले की क्या वजह है आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।


शिप्रा राजावत, पुलिस उपाधीक्षक , नाथद्वारा


इनका कहना है....

बेड़ाखेड़ा गांव के करीब काली स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने मुझ पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। एक व्यक्ति को मैं पहचानता हूं। न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है आरोपियों पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। 


नरहरि देव सिंह,  पीड़ित

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes