Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 01 दिसम्बर 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में ग्राम पटेल ग्राम बेचा द्वारा प्राथमिक शाला बेचा में निर्माण कार्य अपूर्ण होने, किरण नाग एवं भुवनेश्वर पटेल अनुविभगीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग नारायणपुर द्वारा उधार की रकम दिलाने, भवानी दन्त नैलवाल द्वारा धान खरीदी विपणन वर्ष 2022-23 के वेतन के बकाया राशि बाबत्, मो. हुसैन खान द्वारा ग्राम पंचायत ओरछा से निर्माण कार्य का भुगतान दिलोन, समस्त ग्रामवासी गुडरीपारा द्वारा नक्सल पीड़ित कालोनी से रेल लाईन को दूसरे तरफ से जाने, श्रीमती सरित नेगी स्टेनो टायपिस्ट द्वारा स्टेनोटायपिस्ट से स्टेनोग्राफर वर्ग 03 के पद पर पदोन्नति प्रदाय करने, सरपंच ग्राम पंचायत नाउमुंजमेटा द्वारा नाउमुंजमेटा में सीसी सड़क स्वीकृति प्रदान करने, श्रीमती प्रेमबती देवांगन द्वारा उनके दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने, बलीराम पोयाम द्वारा नर्सिंग हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने, अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर पिंकी उसेण्डी द्वारा हाई मास्क लाईट की आवश्यकता के संबंध में, ईशालाला बंगलापारा द्वारा नौकरी हेतु, अध्यक्ष सचिव जय बजरंग आदि. कृषक ग्राम खड़कागांव द्वारा कृषक समूह को लोन दिलाने, सरपंच ग्राम पंचायत माहका द्वारा माहका में सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करने, सरपंच ग्राम पंचायत कन्हारगांव द्वारा सोलर टंकी लगाने, सरपंच ग्राम पंचायत सुलेंगा द्वारा नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ करने, निर्माण कार्य स्वीकृति प्रदाय करने और शिक्षक को मूल पदस्थ शाला में भेजने, विशोकानन्द सिन्हा द्वारा दीनदयाल कॉलोनी में मकान और भूखण्ड का नामांतरण के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत धौड़ाई द्वारा धौड़ाई द्वारा गली में बिजली लाइन लगाने, सुश्री लता कोर्राम जिला पंचायत सदस्य द्वारा मरार पटेल समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण स्वीकृत करने, द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण कार्य सह पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत करने, संध्यापाल ग्राम बिंजली द्वारा प्रधानमंत्री आवास आबंटन लिस्ट में नाम होने के बावजूद आवास की राशि अप्राप्त होने, शैलेश कुमार देवांगन द्वारा खाता की निजी परिवर्तित भूमि पर विद्युत पोल लगाने तथा धनीराम आर्य व्याख्याता शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मुण्डाटिकरा द्वारा बी.एल कार्य से मुक्त करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में 26 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes