Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आगरा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के 56वें प्रांतीय अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। NN81




रिपोर्टर-विवेक लवानिया 

आगरा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के 56वें प्रांतीय अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री चंद्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कुलश्रेष्ठ सभा भवन), तहसील रोड, शाहगंज, आगरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस गरिमामय अवसर पर श्री चौधरी उदय भान सिंह जी, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को शिक्षा, समाज और शिक्षक हितों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए “उत्तर प्रदेश शिक्षक शिरोमणि” के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन, शिक्षक समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का प्रतीक है।


अधिवेशन में प्रदेश भर से आए शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और शैक्षिक उन्नयन, शिक्षक हितों तथा समसामयिक शैक्षिक चुनौतियों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी, अनुशासित एवं शिक्षा के प्रति समर्पण भाव से ओतप्रोत रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes