Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस थाना प्रतापनगर द्वारा ट्रक को खुर्द-बुर्द करने के मामले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। NN81



न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर डिफाल्टर वाहनों को अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने हेतु किराये पर लेते थे।

 धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु श्री पारस जैन आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन में एवं श्री हेमेन्द्र कुमार आरपीएस वृताधिकारी, वृत शहर भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में श्री राजपाल सिहं पु.नि. थानाधिकारी थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 29.07.2025 को प्रार्थी श्री बद्रीलाल पिता रामलाल वैष्णव निवासी जाटो का खेडा आजादनगर थाना प्रतापनगर भीलवाडा ने रिपोर्ट पेष की कि अभियुक्त 1. सम्पत सिहं 2. बालु सिंह 3. सरफराज उर्फ शेरू 4. फरजन 5. गोवर्धन द्वारा प्रार्थी के नाम पर एक वाहन अषोक लीलेण्ड ट्रक रजि. नम्बर आरजे 30 जीए 3599 है जिसको उक्त अभियुक्तगणो द्वारा गिरोह बनाकर षडयंत्र पुर्वक किरायानामा, इकरार नामा लिखवाकर किराये पर ले लिया व किराया का तकाजा करने पर कहा कि हमने तेरा वाहन षडयंत्र पुर्वक किराये पर ले लिया है जिसको हम खुर्दबुर्द कर देंगें। अभियुक्तगणो द्वारा सोची समझी साजिष के तहत षडयंत्र रचकर मुझ प्रार्थी को धोखा देने की नियत से मेरे वाहन व दस्तावेजो को अमानतन प्राप्त कर उसे खुर्दबुर्द कर दिया है मेरे साथ धोखाधडी की है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 386/2025 धारा 316(2), 318(4), 61(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्तगणो की लगातार आसुचना एकत्रित कर टीम द्वारा भरसक प्रयास कर अभियुक्तगण मो. सरफराज उर्फ शेरू व गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया।  अन्य अभियुक्त गणो की तलाष जारी है।

गठित पुलिस टीमः- 

01 श्री राजपाल सिहं पु.नि. थानाधिकारी थाना प्रतापनगर भीलवाडा।

02 श्री सुनिल एचसी 231 थाना प्रतापनगर भीलवाडा।

03 श्री राकेष कानि 43 थाना प्रतापनगर भीलवाडा। (विशेष योगदान)

04 श्री प्रकाष कानि 206 थाना प्रतापनगर भीलवाडा।

गिरफ्तार अभियुक्त:- 

1. मो. सरफराज पुत्र मो. सब्बीर उम्र 41 साल निवासी गुलजार नगर थाना भीमंगज भीलवाडा।

2. गोवर्धन पुत्र भैरूलाल शर्मा उम्र 50 साल निवासी गायत्रीनगर मालोला रोड थाना प्रतापनगर भीलवाडा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes