Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा वार्षिक निरीक्षण परेड में हुए शामिल उन्हें सलामी दी गई। NN81






 पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा वार्षिक निरीक्षण हेतु दिनांक 19.09.2025 को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में उन्हें सलामी दी गई तत्पश्चात जनरल परेड में उन्होंने सलामी लिया। पुलिस अधीक्षक के वार्षिक निरीक्षण परेड में रक्षित केन्द्र/थाना/चौकी/यातायात शाखा एवं डॉक स्कार्ट के कुल 80 अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल। परेड में शामिल पुलिस जवानों का टर्नआउट एवं परेड का निरीक्षण किया साथ ही डॉग स्कॉड का भी निरीक्षण किया गया। जिन अधिकारी कर्मचारियों का टर्नआउट साफसुथरा व उच्चकोटि का पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को उनके द्वारा ईनाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड कमांडरों को स्कावर्ड ड्रील कराने को कहा गया जिनके कमाण्ड पर जवानों ने बेहतरीन परेड का प्रदर्शन किया।

परेड के पश्चात एमटी शाखा वाहनों का निरीक्षण, लाईन ऑफिस स्टोर शाखा, शस्त्रागार, वस्त्रागार शाखा का भी निरीक्षण किया गया, जहा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शाखा में संधारित सभी रजिस्टरो का अवलोकन किया गया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का दरबार लेकर पुलिस जवानों के समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश दिया गया। अनुशासित रहकर अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिये। सभी जवानों के लिये स्वस्थ रहना अत्यंत ही आवश्यक है, जिसके लिये संयमित खान-पान एवं नियमित व्यायाम करने हेतु निर्देशित किया गया।

2 पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक एवं रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर सहित लगभग 80 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मिलित।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes