Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भोजपुरी फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर अनाचार, सूरजपुर पुलिस ने पटना से आरोपी को दबोचा - NN81




संवाददाता कृष्णा कुमार

सूरजपुर छत्तीसगढ़/04 अगस्त 2025। भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन और सिंगर बनाने का लालच देकर एक युवती को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने पटना, बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अनाचार किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया।चांदनी थाना क्षेत्र में 1 जुलाई 2025 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज की कि वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए पटना निवासी चिंतामणी (35) से उसकी दोस्ती हुई। आरोपी ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसे भोजपुरी फिल्मों में काम और डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह देने का झांसा दिया। भरोसा कर पीड़िता पटना पहुंची, जहां आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर किराए के कमरे में बंधक बनाया और अनाचार किया। करीब एक माह बाद पीड़िता किसी तरह बचकर घर लौटी, लेकिन आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे फिर पटना बुलाया और दोबारा शोषण किया। उसने फर्जी आईडी से वीडियो और फोटो भी वायरल कर दिए।पीड़िता की शिकायत पर चांदनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 127(3), 87, 64(2), 308(2), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पटना में दबिश देकर आरोपी चिंतामणी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप और दो मोबाइल जब्त किए, जिनका उपयोग वीडियो बनाने और वायरल करने में किया गया था।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, प्रधान आरक्षक ईशित बेहरा, दीपक दुबे, सुशील तिवारी और आरक्षक विकास मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes