रिपोर्ट- नेहाल अख्तर
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह लंबी बीमारी के बाद स्वस्थ होने के पश्चात सोमवार को विधायक रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उनके साथ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पदमावती गौतम भी मौजूद रहीं। अस्पाल परिसर में काफी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। अस्पताल परिसर का भ्रमण करने के पश्चात प्रशासनिक कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वे निजी संसाधन से निर्माण कराएंगे जिसे शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस भव्य चिकित्सा भवन के निर्मण के पश्चात वे शासन को सौंप देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त किया यह काम शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नए चिकित्सा भवन में रोगों की जांच और चिकित्सा के लिए आधुनिकम उपकरण इस अस्पताल में लगाए जाएंगे। विधायक ने अस्पाल परिसर की साफ-सफाई एवं नाली निर्माण, जल जमाव के निकासी हेतु विधायक निधि से 25 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की।
