Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झाँसी जनपद के साकरार पुलिस के हत्थे चढ़ा लाखों की चोरी करने वाला अभियुक्त -NN81

 लोकेशन झाँसी 

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार 


जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जिसमें पुलिस चेकिंग के दौरान मुकदमे में वांछित चल रहे अपराधी अंकित पुत्र रमेश निवासी गरौली थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी को लुहारी से नोरा जाने वाली सड़क पर से गिरफ्तार किया गया |

  अभियुक्त के पास से सोने एवं चांदी के आभूषणों के साथ-साथ बकरियां भी बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के उपरांत जिला कारागार में निरुद्ध करवाया गया | उक्त अपराधी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हैं| इस कार्रवाई के दौरान सकरात थाना प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह, रघुनाथ सिंह उपनिरीक्षक, अर्पित त्यागी, बॉबी सिंह, अमरेंद्र कुमार, शिव पाल आदि पुलिस बल शामिल रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes