कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा। छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय महाकाल सेना कोरबा इकाई के द्वारा आगामी 28 जुलाई को कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश उज्जैन से पधार रहे प्रसिद्ध अघोरी संत, जो छत्तीसगढ़ महाकाल सेना के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, उनके द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों व संगीत के साथ पारंपरिक महाकाल वंदना की जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
राष्ट्रीय महाकाल सेना की स्थापना वर्ष 2010 में श्री श्री 1008 कुशाल भारती जी महाराज नागा साधु द्वारा की गई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य है – नर सेवा, नारी सेवा, शक्ति की सेवा, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और हिंदू राष्ट्र की दिशा में कार्य करना। महाराज श्री कुशाल भारती जी ने समाज की दिशा बदलने हेतु गृहस्थ जीवन त्याग कर साधु परंपरा को अपनाया और युवाओं को नशा मुक्त, चरित्रवान, तथा धर्म आधारित जीवन शैली अपनाने का संदेश दे रहे हैं।

