Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत - NN81


 लोकेशन झाँसी

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार


झाँसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र के लठसरा गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक टहरौली से लौटते समय मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे झाड़ियों में खड़े नीम के पेड़ से जा टकराया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामू यादव पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी लठसरा ने सुबह थाना उल्दन में सूचना दी कि उनका चचेरा भाई सुरेंद्र यादव (पुत्र वीरेंद्र यादव) दिनांक 15 जून को शाम के समय मोटरसाइकिल से टहरौली गया था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। अगली सुबह जब उसकी तलाश की गई तो सुरेंद्र का शव टहरौली-बिजना मार्ग पर संजू यादव के खेत के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।


सूचना पर उल्दन थानाध्यक्ष दिनेश कुरील मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सुरेंद्र तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चला रहा था, और मोड़ पर नियंत्रण न रख पाने के कारण वह झाड़ियों में खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आईं, साथ ही उसका दाहिना हाथ और पैर भी टूट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी टहरौली एवं थाना प्रभारी टहरौली भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 


यह हादसा एक बार फिर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes