Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रगतिशील कृषकों ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने जनदर्शन में की मांग - NN81


जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)

दुर्ग, 02 जून 2025/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज अपर कलेक्टर  विरेन्द्र सिंह साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनदर्शन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर  उत्तम ध्रुव एवं  हितेश पिस्दा भी उपस्थित थे। उन्होंने जनदर्शन में पहुुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 121 आवेदन प्राप्त हुए। 

ग्राम सांकरा के प्रगतिशील कृषकों ने क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान करने आवेदन दिया। एक मई को जिले में आये आंधीतुफान से फसल, केला, कटहल, पॉलीहाउस को नुकसान हो गया। जिसका मौका जांच हल्का पटवारी व उद्यानिकी विभाग की टीम द्वारा किया गया था। किंतु रिपोर्ट तहसीलदार पाटन को नही सौंपा गया है। कृषकों ने आरबी 6-4 के तहत फसल क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र दिलाने की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 


ग्राम बड़े पुरदा, तहसील बोरी निवासी ने बताया कि उनकी 6 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटी का इलाज पिछले 4 वर्षों से एम्स रायपुर में चल रहा है। पूर्व में चिरायु/संजीवनी योजना के अंतर्गत शासकीय वाहन की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब वह बंद हो गई है। बस से सफर बच्ची के लिए असुविधाजनक है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। उन्होंने पुनः वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। अपर कलेक्टर ने इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

जुनवानी निवासी ने गंदे पानी के निकासी के लिए नाली निर्माण कराने के लिए आवेदन दिया। जुनवानी शीतला तालाब में घरों से निकलने वाले गंदा पानी तालाब में जा रहा है, जिससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। इस संबंध में भिलाई निगम एवं वार्ड सुपरवाईजर को इस समस्या से अवगत कराया गया था। साथ ही जुनवानी शीतला तालाब के किनारे कुछ लोगों ने अवैध कब्जा भी कर लिया गया है। इस पर नगर निगम भिलाई को निरीक्षण कर कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में सभी नगर निगम अधिकारी, खाद्य विभाग सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes