Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कृष्ण कुंज के लिए लाई गयी भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापना के इंतजार में - NN81


लोकेशन - एमसीबी ( छ.ग )       .                    

रिपोर्ट - मनीराम सोनी       

 एमसीबी मनेंद्रगढ पूर्ववर्ती सरकार की महत्वपूर्ण योजना कृष्ण कुंज निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। नवीन जिला एम सी बी के   मनेन्द्रगढ , झगड़ा खांड , नई लेदरी एवं खोंगापानी में निर्मित कृष्ण कुंज में भगवान कृष्ण की मूर्ति अपने स्थापना के इंतजार में वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ कार्यालय में जमीन  पर पड़ी नजर आ रही है। जिसको लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी के शासन काल में भगवान की मूर्ति का अपमान किया जा रहा है। ‌मूर्ति ला कर लगाने में लापरवाही की जा रही है कृष्ण कुंज को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य शहरों में होने वाले प्रदूषण में कमी लाना ,  बच्चों के खेल - कूद के लिए बेहतर स्थान के साथ ही  औषधि महत्व के पौधों से लोगों को आसानी से घरेलू इलाज के लिए औषधि मिल जाएंगे और इसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए औषधीय महत्व के पौधों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्व की दृष्टि से भी उपयोगी और महत्वपूर्ण पौधों का रोपण करना है। 

कृष्ण कुंज ऐसे स्थान पर विकसित किया जाना है, जहां पर्याप्त शासकीय भूमि हो और यह स्थान शहर से लगा हो।  इसको कम से कम एक एकड़ भूमि में विकसित  किया जाना था उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुंज को विकसित करने का जिम्मा वन एवं ‌जलवायु परिवर्तन विभाग को दिया गया है। ‌         मगर वन मण्डल मनेन्द्रगढ  वनमंडला अधिकृत व्यक्तियों को जब भी इस संबंध में जानकारी लेनी चाहिए तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया  जिस प्रकार मूर्ति लगाने में लापरवाही की जा रही है उससे कृष्ण कुंज के भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes