Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गायत्री जयंती पर होगा गायत्री महायज्ञ इसी दिन भगवती गंगा धरती पर अवतरित हुई थी- सतीश चौरसिया - NN81

 


लोकेशन गुरसरांय(झांसी)

संवाददाता आयुष त्रिपाठी

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर 5 जून गुरुवार को गायत्री जयंती के अवसर पर गायत्री महायज्ञ द्वारा तालाब माता मंदिर पर स्थित गायत्री मंदिर में मनायी जाएगी। इसकी जानकारी गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट ने दी। उन्होंने आगे बताया गायत्री जयंती के पावन पर्व पर गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप होगा इसके बाद गायत्री महायज्ञ का आयोजन सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा उन्होंने सभी से इस महा यज्ञ में भाग लेने का आग्रह किया उन्होने बताया इसी दिन भगवती गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी यह  पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है इस दिन जो व्यक्ति महायज्ञ में भाग लेता है वह व्यक्ति महान बनता चला जाता है वह तेजस्वी एवं महापुरुष वनता है वही देश और समाज के काम आता है। इसके लिए रमेश चन्द्र सोनी,प्रमोद वर्मा,रज्जू बिलैया, चंद्रभान साहू,शंकरलाल नामदेव, अलख प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीनारायण पटवा,हरीओम अग्रवाल,लालजी खरे,प्रमोद वर्मा,रामनारायण पस्तोर, जयप्रकाश बरसैया,अवधेश सिंह फौजी,अभिलाष सिंह परिहार, आत्माराम फौजी,साहब सिंह यादव,रामदीन पटेल,देवेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह फ़ौजी,डॉक्टर अशोक मिश्रा,अखिलेश तिवारी,जगराम सिंह,रामकुमार कुशवाहा, किशोरी विश्वकर्मा,परमानंद कुशवाहा,सुभद्रा विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल,किशोरी विश्वकर्मा सहित तमाम गायत्री परिजन लगे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes