Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विकसित क़ृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम मे किसान रथ पहुंचा ग्राम चिपरा दी उन्नत क़ृषि कर फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी।


 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद स्थान  - चिपरा


विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानो को उन्नत कृषि व फसल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से  ग्राम चिपरा मे कार्यक्रम आयोजित की गईं थी।

आज के बदलते परिवेश मे बाजार बदल रहे हैं, ऐसे में ग्राहकों की प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं। इसलिए सरकार का प्रयास है कि किसानों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कृषि प्रणालियों में बदलाव लाया जाए और किसानों के साथ चर्चा की जाए कि भारत की कृषि और अधिक आधुनिक कैसे बने। इसलिए इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों की टीम 'लैब टू लैंड' अभियान को आगे बढ़ा रही है।

बीते दशकों में देश के कृषि वैज्ञानिकों ने कई क्षेत्रों में अच्छे शोध किए हैं, बेहतर नतीजे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर देश के प्रगतिशील किसान भी अपने प्रयोगों से कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए हैं। उन्होंने उत्पादन को बढ़ाया है और सफल प्रयोग किए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों के सफल शोध और प्रगतिशील किसानों के सफल प्रयोगों की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचना बहुत जरूरी है। इस दिशा सभी ने शुरू से ही प्रयास करते आ रहे हैं, लेकिन अब इसे नए जोश के साथ करने की जरूरत है। 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' से किसानों को उन्नत खेती के लिए भरपूर अवसर मिलेंगे। 

 देशभर में  विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए  देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इसके जरिये किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक तरीके से खेती और सतत विकास की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। इससे किसानों को फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अभियान की शुरुआत ओडिशा से की गई। 2170 टीमें देशभर के डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेंगी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान 2170 टीमें देशभर के 700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और करीब डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेगी।


इस कड़ी मे ग्राम पंचायत चिपरा में दिनांक 8/6/2025 को  विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित की गईं जिसमे रहे उपस्थित कुसुमकसा मंडल के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिन्हा,

जनपद सदस्य श्रीमती आशा आर्य,

भीमेश्वरी साहू,विषय वस्तु विशेषज्ञ kvk बालोद,

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  पवन कुमार यदु,

कृषि विकास अधिकारी श्रीमती प्रमिला ठाकुर,

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी यादव राम देहारी,

चेतन लाल भुआर्य,

ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी तारकेश ठाकुर,

भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार साहू,

सरपंच यश राम राणा,

उपसरपंच गिरधारी राणा,

पंच गण एवं ग्रामीण जन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes