Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झोलाछाप डॉक्टर बिना रजिस्ट्रेशन का चला रहे क्लीनिक जवाबदार अधिकारी नही कर रहे निरीक्षण


 लोकेशन-तेंदूखेड़ा-

संवाददाता-लक्ष्मण रैकवार

मगरोन, बटियागढ, झोलाछाप डॉक्टर बिना रजिस्ट्रेशन का चला रहे क्लीनिक मनमाने तरीके से गरीब लोगो से बसूल रहे हैं रूपये। जानकारी के अनुसार बटियागढ़ ब्लाक के मगरोन बस स्टैंड के पास सडक किनारे एस के मलिक द्वारा क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित की जा रही है। आसपास के गरीब लोगों को मनमाने तरीके से ईलाज कर मनमानी रकम बसूल रहे हैं। इनके पास न तो किसी तरह की डिग्री है न ही रजिस्ट्रेशन है बिना रजिस्ट्रेशन के ही क्लीनिक चला रहे हैं। रामनगर निवासी परम आदिवासी,लखन,संगीता सहित अनेक गांव वासियों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र मगरोन के हरदुआ जामसा रोड़ पर है लेकिन वहां अधिकतर न तो डॉक्टर मिलते हैं न ही दवाईयां मिलती हैं जिस कारण मगरोन झोलाछाप डॉक्टरों का मजबूरन ईलाज कराना पड़ता है जो झोलाछाप डॉक्टर एस के मलिक कभी ऐसा ईलाज करते हैं कि कभी इनके द्वारा लगाया गया इंजेक्शन भी रियेक्सन हो जाता है जिसमें से मबाद भी निकलने लगता है और यह मनमाने तरीके से रूपये भी बसूल करते हैं।सुनवाहा निवासी भागीरथ, मुकेश,भगवान दास ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन व विना लाइसेंस व विना डिग्री धारी डाक्टर पर कार्यवाही होनी चाहिए।

इस सम्बन्ध में पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया से बात की तो उन्होंने कहा मे अभी बटियागढ़ बीएमओ को जानकारी देता हूं और बिना डिग्री धारी डाक्टर पर कार्यवाही करवाता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes