Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण संकल्प सभा का आयोजन किया


संवाददाता अनिल खटीक 

मुस्करा ( हमीरपुर ) भाजपा द्वारा सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी राठ विशिष्ट अतिथि सुदेश द्विवेदी डायरेक्टर हमीरपुर कॉपरेटिव बैंक महोबा ,  करन सिंह ( दद्दू ) जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि , वीरनारायण राजपूत ब्लॉक प्रमुख मुस्करा , शक्ति चौरसिया मण्डल अध्यक्ष मुस्करा, मण्डल प्रभारी अरविन्द राजपूत ( अरविन्द मुखिया ) गोहांड ब्लॉक प्रमुख,  कुबेर राजपूत जिला मंत्री,धर्मपाल सिंह राजपूत ( नेता जी ) किसान मोर्चा जिला मंत्री, अभिषेक तिवारी जनसेवक , भूपेन्द्र सिंह राजपूत मण्डल महा मंत्री मुस्करा, प्रमोद अग्रवाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रीती द्विवेदी महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष,सेक्टर संयोजक अनिल खटीक बिहूनी, राजकुमार बूथ अध्यक्ष, दीपक दुबे बूथ अध्यक्ष, शिवम प्रजापत बूथ अध्यक्ष एवं समस्त सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें विधायक मनीषा अनुरागी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो में माला पहना कर और दीप प्रज्वल कर सरकार की योजनाएं के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में समग्र विकास हुआ 4 करोड़ गरीब लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया किसानों को किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया हर घर जल पहुंचाया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना द्वारा 81 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरण किया हर जगह सड़कों का जाल बिछाया जिससे भारत तेजी से विकास कर सके प्रधानमंत्री ने भारत को जीडीपी को चौथे स्थान पर लाया जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया भारत की सुरक्षा के लिए आपरेशन सिन्दूर के तहत एल ओ सी पार करके 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया अन्य सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी अंत में धर्मपाल राजपूत किसान मोर्चा जिला मंत्री द्वारा राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes