Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा द्वारा सेवा सुशासन, गरीब कल्याण 11 साल विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ



संवाददाता अनिल खटीक 

राठ। नगर के मारकंडेश्वर गार्डन में भाजपा द्वारा सेवा सुशासन, गरीब कल्याण 11 साल विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिपा अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। यह विकसित भारत का अमृतकाल है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने भी कदम से कदम मिलाकर ऐतिहासिक काम किए हैं। जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने देश के सबसे गरीब व्यक्ति के मन में सम्मान और सुरक्षा का भाव भरा है। चाहे वह डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर हो या फिर गरीबों को बिजली, पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात हो, इन सभी ने जमीनी स्तर पर एक क्रांति ला दी है। कहा कि किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और बीज से लेकर बाजार तक किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज हमारे युवा विकसित भारत के विजन के साथ देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ.अंबेश कुमारी, चैयरमेन श्रीनिवास बुधौलिया, राकेश मिश्रा, उमाकांत राजपूत, रविंद्र शर्मा, अमरजीत अरोरा, मनीष गौतम, सुनील नगायच, अवधेश पाठक आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes