Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना केंट जिला सागर पुलिस ने बाइक चोर गैँग के 05 सदस्य को चोरी की 06 मोटर साईकिल सहित किया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक महोदय सागर  विकाश कुमार सहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को जिले में अपराध की रोकथाम व चोरी/लूट आदि घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने व संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र सक्रीय कर मोटर साईकिल चोरी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई जो आरोपी 1.उपेन्द्र पटैल पिता कैलाश पटैल उम्र 21 वर्ष निवासी सोयावीन प्लांट के पीछे भैंसा थाना केंट जिला सागर 2.अंश पिता महेश तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड करीला थाना मोतीनगर जिला सागर एंव 03 विधि उल्लंनकर्ता बालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिनके द्वारा थाना केंट जिला सागर, थाना सानौधा जिला सागर, थाना कोहेफिजा जिला भोपाल से मोटर साईकिल एवं स्कूटी चोरी करना कबूल किया गया । आरोपीगण के कब्जे से 03 मोटर साईकिल एवं 03 स्कूटी कुल 06 वाहनो की बरामदगी की गई हैं । 

    पूछताछ विवरण- आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया कि थाना केंट, थान सानौधा, थाना कोहेफिजा जिला भोपाल मे सुनसान घरो में एंव एकांत मे खडी चोरी करते थे एंव चोरी की गई स्कूटी एंव मोटर साईकिल के नंबर प्लेट मिटा देते थे । 

    बरामदगी विवरण

1. स्कूटी क्रमांक MP 15 ZC 0417

2.स्कूटी क्रमांक MP 15 ND 6674

3.स्कूटी क्रमांक- नई बिना नंबर चेचिस नंबर MCPR10250CJH13226

4.मो.सा. क्रमांक MP 16 ZG 4944

5.मो.सा.क्रमांक  MP 04 QT 3549

6.मो.सा.क्रमांक  AP 30 AA 3658

                                                   सराहनीय योगदान-  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट श्री रोहित डोंगरे, सउनि हरिहर सेंगर, प्रआर. दिनेश यादव, प्रआर.श्यामनारायण मिश्रा,प्रआर के के तिवारी, प्रआर सौरभ रैकवार(साइबर सेल), प्रआर योगेस तिवारी, प्रआर.भवानीशंकर ब्यास, आरक्षक भानु प्रताप चौधरी, विनोद यादव,अभिषेक चौहान, अभिषेक गौतम, नरेश, देवेन्द्र रावत, सृजन तिवारी, रोहित पटैल का सराहनीय योगदान रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes