Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का वीरभूमि झाँसी महानगर में हुआ आगमन, जैन समाज ने किया पदयात्रियों का स्वागत :NN81

 Reported By: T Siddiqui

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas9


अहिंसा रजत रथ पर विराजित नेमिनाथ भगवान की श्रद्धालुओं ने की मंगल आरती, 1008 फुट तिरंगा और धर्मध्वजा रहा आकर्षण का केंद्र: 

झाँसी: विश्व जैन संगठन के संयोजन में देश के राजधानी दिल्ली से जैनधर्म के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्षस्थली श्री ऊर्जयंत गिरनारजी (गुजरात) जाने वाली श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का वीरभूमि झाँसी महानगर में प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने यात्रा में चल रहे अहिंसा रजत रथ पर विराजित नेमिनाथ भगवान की मनोज्ञ प्रतिमा के दर्शन लाभ कर मंगल आरती उतारी। बीकेडी चौराहा पर जैन समाज ने यात्रा संयोजक विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन, को-ऑर्डिनेटर अंचल जैन ललितपुर, उपाध्यक्ष यश जैन, श्रीमति रुचि जैन सहित समस्त पदयात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात इस यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं द्वारा 1008 फुट लंबा तिरंगा और धर्मध्वजा लेकर विशाल शोभायात्रा के स्वरूप में आंतिया तालाब, आशिक चौराहा, खंडेराव गेट पंचकुईया चौराहा, कोतवाली, सिन्धी तिराहा, मानिक चौक, मालिनो का तिराहा, बड़ा बाजार होकर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर पहुंचीं जहां धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहां वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते तीर्थ स्थलों की रक्षा सुरक्षा हेतू बल देते हुए आगामी 2 जुलाई को भगवान नेमिनाथ के मोक्षकल्याणक पर्व के अवसर पर गिरनारजी पहुंचकर निर्वाण लाडू समर्पित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष अजित कुमार जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहें। मंगलाचरण आकांक्षा जैन रूबी एवं संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes