Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर झड़प हुई है : NN81

  Reported By: NN81 @newsnation81tv 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99   


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर झड़प हुई है। तोरखम क्रॉसिंग बीते 11 दिनों से बंद हैं जिससे व्यापार भी ठप पड़ गया है: 

पेशावर: पाकिस्तानी और अफगानी बलों के बीच एक अहम सीमा क्रॉसिंग स्थल पर सोमवार तड़के गोलीबारी हुई। यह स्थल दोनों पड़ोसी देशों के बीच विवाद के कारण एक हफ्ते से अधिक समय से बंद है। गोलीबारी में तोरखम क्रॉसिंग के दोनों ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों देशों के अधिकारियों ने बॉर्डर खोलने और शांति बहाल करने के लिए रविवार को बैठक की थी लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकला।


पाकिस्तान को आपत्ति इस बात की है 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की ओर से वहां एक नई सीमा चौकी के निर्माण पर आपत्ति जताई है जिसके कारण यह क्रॉसिंग 11 दिन से बंद है। दोनों देशों ने पहले भी गोलीबारी के कारण तोरखम और दक्षिण-पश्चिमी चमन सीमा क्रॉसिंग को बंद किया था। यह क्रॉसिंग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार एवं यात्रा के लिए महत्वपूर्ण हैं। 


तालिबान सुरक्षा बलों ने फायरिंग

एक पाकिस्तानी अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि तालिबान सुरक्षा बलों ने सोमवार तड़के बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की सीमा चौकी को निशाना बनाकर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी कर्मियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। काबुल में तालिबान सरकार की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes