Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनपद पंचायत बिछिया मंडला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन : NN81

 Reported By: Gajendra Patel 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99



 
 जनपद पंचायत बिछिया मंडला  में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन : 

मंडला ,मध्यप्रदेश -  व्यवहार न्यायायाधीश कनिष्ठ खंड भुआबिछिया /अध्यक्ष तहसील  विधिक सेवा समिति बिछिया  श्रीमती मीनल गजबीर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बिछिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया l 
इस दौरान शिविर के आयोजन में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रीमती मीनल गजबीर के द्वारा मंडला क्षेत्र अंतर्गत अपराधों को संज्ञान में रखते हुए pocso act, posh act, pesa act के तथा बाल विवाह से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई l उन्होंने posh act के अंतर्गत कार्य स्थल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु आई.सी.सी. समिति गठित कर उक्त समिति के अंतर्गत कार्यवाही की जानकारी दी l 

 शिविर में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया रमेश मंडावी , अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत बिछिया अजय कुशराम, तहसील बिछिया अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच सहित पैरालिगल वॉलिंटियर तारेंद्र झरिया  की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ l  शिविर के अंत में सभी की उपस्थिति सरहनीय रही l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes