Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने मचाया आतंक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ, सेना के चार जवान मारे गए : NN81

 Reported By: NN81 @newsnation81tv 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99  


पाकिस्तान मेंखैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना को लगा बड़ा झटका आतंकियों ने 4 सैनिकों ढेर कर दिया; कई घायल : 

पाराचिनार: पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला हुआ है। अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों पर पहले हुए हमले का जवाब दे रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर आतंकवादियों ने हमला किया है। इस दौरान हुई गोलीबारी में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है 


कुर्रम में रात भर हुए हमले 

यह हमला अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों के काफिले पर सोमवार को हुए हमले के जवाब में अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त बल भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। ट्रकों पर किए गए हमले में एक चालक और सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कुर्रम में रात भर हुए हमले में कुछ सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। यहां हाल के महीनों में शिया और सुन्नी कबीलों के बीच झड़पों में कम से कम 130 लोग मारे गए हैं।


कई ट्रकों को लूट लिया गया और जला दिया 

अधिकारियों ने बताया कि कुर्रम के मुख्य शहर पाराचिनार की ओर जा रहे कई ट्रकों को लूट लिया गया और जला दिया गया। पाराचिनार के एक अस्पताल के चिकित्सक कैसर अब्बास ने बताया कि उन्हें सोमवार रात कुर्रम से चार जवानों के शव मिले। वहीं अधिकारियों ने बताया कि हमलों के दोषियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान की योजना बनाई जा रही थी।


किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है 

फिलहाल किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सुन्नी उग्रवादियों पर संदेह जताया जा रहा है। कुर्रम के कुछ हिस्सों में शिया मुसलमानों का वर्चस्व है हालांकि वो पाकिस्तान के शेष हिस्सों में अल्पसंख्यक हैं जहां सुन्नी बहुसंख्यक हैं। इस क्षेत्र में सांप्रदायिक संघर्ष का इतिहास रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes