Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मास्टर ट्रेनर्स ने कहा अपने निर्धारित वार्ड का ही मतदान समाग्री मिलान कर प्राप्त करें : NN81

 Reported By: Vinod Khedule

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99  


मतदान दलों का हुआ प्रशिक्षण: 

रायपुर, 4 फरवरी 2025/स्थानीय निकाय चुनाव के परिपेक्ष्य 2025 में आज दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में रायपुर नगर निगम, नगर पंचायत समोदा के मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इनमें मास्टर ट्रेनर ने ईव्हीएम मशीन के संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ट्रेनर्स ने कहा कि मतदान समाग्री वितरण के समय सावधानी रखें और यह मिलान करलें कि उनके वार्ड का ही मतदान समाग्री प्राप्त की गई है। सभी मतदान दल सुबह निर्धारित समय पर सबसे पहले मॉक पोल करवा लें। साथ ही मॉक पोल के डाटा  अनिवार्य से  क्लियर कर  लें। शाम को मतदान समाप्ति के बाद मतपत्र लेखा सहीं ढंग से भरें। 


करीब 4000 कर्मचारी मतदान  प्रक्रिया संपन्न कराएंगे

उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम को 11 फरवरी को मतदान होना है। जिनमें 1090 मतदान केन्द्र हैं। यहां करीब 4000 कर्मचारी मतदान  प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। आज दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया एवं कल भी दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित होगी। इस कार्मेंयक्रम में प्रशिक्षण के  सहायक नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल एवं श्री  के.एस पटले उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes