Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एक्ट्रेस इशिका तनेजा भी महाकुंभ में पहुंचीं और अमृत स्नान किया, साथ ही एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया : NN81

 Written By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99  


प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर रोज लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।  एक्ट्रेस इशिका तनेजा भी महाकुंभ में पहुंचीं और अमृत स्नान किया: 

एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन इशिका तनेजा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 'इंदु सरकार' में नजर आईं इशिका ने खुद को आध्यात्म और सनातन धर्म के लिए समर्पित कर दिया है। हाल ही में अभिनेत्री महाकुंभ पहुंचीं जहां उन्होंने अमृत स्नान किया और इसी के साथ उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है। जी हां इशिका तनेजा अब बॉलीवुड और एक्टिंग को अलविदा कह चुकी हैं। इसका ऐलान खुद इशिका ने किया है। हालांकि वह साध्वी नहीं बनी हैं बल्कि वह खुद को सनातनी मानती हैं। 


आध्यात्म और सनातन धर्म का प्रचार करेंगी

हाल ही में इशिका तनेजा ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र स्नान किया और एक्टिंग को अलविदा कह दिया। अब अभिनेत्री धर्म की राह पर चलते हुए आध्यात्म और सनातन धर्म का प्रचार करेंगी। इशिका 2017 में पॉपुलर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' में नजर आई थीं। इस फिल्म में कृति कुल्हारी, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर जैसे कलाकार अहम रोल में थे। फिल्म में इशिका के काम की भी खूब तारीफ हुई थी

                                     Ishika taneja Insta Post


2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम किया था

इशिका को साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत की 100 सफल महिलाओं की कैटेगरी में इशिका को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था। इशिका के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इशिका ने भले ही कम फिल्में की हैं लेकिन अपने प्रदर्शन से दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रही हैं। इसके बाद 2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम किया था। इसी बीच वह कुछ सामाजिक कार्यों में भी व्यस्त हो गईं और अब उन्होंने श्री लक्ष्मी बनकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का मन बना लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes