Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

इस साल माघ पूर्णिमा के दिन शुभ योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस मुहूर्त में स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है : NN81

 Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99   


माघ पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से घर-परिवार पर सौभाग्य बरसता है: 

Magh purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करने का विधान है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। वहीं माघ माह में आने वाली पूर्णिमा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ पूर्णिमा को बहुत ही शुभ तिथि मानी जाती है। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से घर-परिवार पर सौभाग्य बरसता है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन बनने वाले शुभ योग और मुहूर्त के बारे में।  


माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ

माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 12 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।


माघ पूर्णिमा के दिन सौभाग्य और शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है

इस बार माघ पूर्णिमा के दिन दो शुभ योग का संयोग बन रहा है। इस योग में स्नान-दान करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। माघ पूर्णिमा के दिन सौभाग्य और शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन दोनों योग में दान-पुण्य करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन सौभाग्य योग सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। बता दें कि इस साल माघ पूर्णिमा के दिन प्रयागराज महाकुंभ में मुख्य स्नान भी किया जाएग। माघ पूर्णिमा के दिन कुंभ स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes