Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गजंबासौदा में आज पुलिस ने हत्या के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 साल से था फरार : NN81

 Reported By: Sanjeev Sharma 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99 

गजंबासौदा में आज पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, जो की 3 साल से फरार चल रहा था जिस पर इनाम रखा गया: 

गजंबासौदा नगर में आज पुलिस ने अपनी तत्परता से हत्या के आरोपी, जो की 3 साल से फरार चल रहा था जिस पर इनाम रखा गया था वह आज पुलिस के हत्ते चढ़ गया 

दिनांक 24/2/22 को फरियादी रामबाबू रघुवंशी पिता श्री महाराज सिंह निवासी एकता चौक मील रोड गजं बासौदा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी अजब सिंह बघेल एक कमरे में किराए से रहता था दिनांक 23 2 22 की रात्रि 8:00 बजे वह अपने कमरे में था 24/2/22 को सुबह करीब 10:30 बजे उनके ना दिखने पर और दरवाजा बंद होने पर रामबाबू ने आवाज़ लगाई दरवाजा न खोलने पर रामबाबू ने पुलिस को बुलाया व दरवाजा खोल कर देखा तो अजब सिह पलंग पर पड़ा था तथा आसपास खून बह रहा था व अजब सिंह का छोटा भाई चतर सिंह रात में अपने भाई अजब सिंह के साथ सोया हुआ था चतर सिंह सुबह नहीं मिला रात में साथ में सोए हुए  चतर का अपने भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था उसने फावड़े से अपने भाई की हत्या कर दी और फरार हो गया 

पुलिस ने प्रकरण बनाकर विवेचना में लिया पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी के निर्देशन में अनुविभागीय व पुलिस अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बासौदा योगेश सिंह परमार के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई और आरोपी पर इनाम घोषित किया गया आज पुलिस ने पूरी तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया। और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes